फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अब तक नहीं मिली अतीक की संपत्तियों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक नहीं मिली अतीक की संपत्तियों की जानकारी
विज्ञापन

प्रयागराज पुलिस की मांग पर प्राधिकरण ने शुरू की है माफिया की बेनामी संपत्तियों की तलाश

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। माफिया अतीक अहमद की संपत्तियों की तलाश में अब तक नोएडा प्राधिकरण के हाथ खाली है। मंगलवार दोपहर तक प्राधिकरण के पास अतीक या उसके परिवार से जुड़ी किसी प्रकार की संपत्तियों की जानकारी नहीं मिली है, हालांकि तलाश जारी है।
प्रयागराज कमिश्नरेट के कैंट थाने से मांगी गई जानकारी के बाद प्राधिकरण के एसीईओ ने सभी विभागों को सात दिनों में रिपोर्ट देने को कहा है। वर्क सर्किल भी अपने-अपने क्षेत्रों में जांच कर रहे हैं। इसके अलावा प्राधिकरण में फाइलें खंगाली जा रही है। कंप्यूटर से जानकारियां इकट्ठी की जा रही है। अतीक, उसके भाई, पत्नी और बेटों के नाम जारी करते हुए प्रयागराज पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि उसके नाम से कोई संपत्ति मिले न मिले, लेकिन बेनामी संपत्ति जरूर होगी। सबसे बड़ी चुनौती यह है कि इसका पता लगाने के लिए प्राधिकरण के पास कोई उपाय नहीं है। प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम. ने कहा कि अब तक इस तरह की संपत्तियों की जानकारी नहीं मिली है। जिन लोगों की संपत्तियों की जानकारी मांगी गई है। उनमें अतीक अहमद, अशरफ, शाइस्ता परवीन, जैनम फातिमा, बेटे अली, उमर, असद, एहजम और आबान के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें