फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गमगीन माहौल में इंफ्लूएंसर अनुनय सूद का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के लास वेगास में संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई थी अनुनय की मौत
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ट्रैवल इंफ्लूएंसर अनुनय सूद का मंगलवार दोपहर सेक्टर-94 में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। बड़ी संख्या में लोग उनके परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। अनुनय की मौत अमेरिका के लास वेगास में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि अनुनय के माता-पिता पिछले 31 वर्षों से सेक्टर 12 में रह रहे हैं। परिवार को अनुनय पर गर्व था और वह अक्सर उनसे मिलने नोएडा आते थे। उनकी दो बहनें दुबई में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके ट्रैवल ब्लॉग और फोटोग्राफी को वैश्विक स्तर पर पसंद किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर निधन की जानकारी देने के बाद से उनके घर पर चाहने वालों और रिश्तेदारों का आना जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार वीडियो शूट के बाद अनुनय होटल पहुंचे थे, लेकिन सुबह नहीं उठे। अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिजन लंबे प्रयासों के बाद सोमवार शाम उनका शव नोएडा ला सके। मंगलवार सुबह सेक्टर-12 स्थित घर से अंतिम यात्रा निकली और दोपहर में अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें