फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगा इंडस्ट्रियल सिलाई प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-62 स्थित राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान (निस्बड) में अगले महीने इंडस्ट्रियल सिलाई मशीन संचालन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के सहयोग से चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आधुनिक सिलाई तकनीकों का प्रशिक्षण देकर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। एक सप्ताह तक चलने वाले प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को इंडस्ट्रियल सिलाई मशीनों के संचालन, रखरखाव और उत्पादन प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। आधुनिक मशीनों पर हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण के माध्यम से उनकी कार्यकुशलता और सिलाई की गुणवत्ता को बेहतर बनाया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रतिभागियों को मंत्रालय और निस्बड की ओर से प्रमाणपत्र दिया जाएगा। साथ ही उन्हें परिधान उद्योग से जुड़ी गतिविधियों को समझने के लिए एक्सपोजर विजिट का अवसर भी मिलेगा।
विज्ञापन

निस्बड की सीनियर कंसल्टेंट निधि ठाकुर ने बताया कि यह कार्यक्रम गारमेंट उद्योग, एक्सपोर्ट हाउस और स्वरोजगार के क्षेत्र में नए अवसर उपलब्ध कराएगा। प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं घर से या छोटे स्तर पर अपना व्यवसाय शुरू कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें