शराब की तस्करी करने वाला आरोपी पकड़ा
यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर कस्बे में शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी शराब लेकर गांवों में बेचने के लिए जा रहा था। वाहन जांच के दौरान जब पुलिस को संदेह हुआ तो उसे रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान जहांगीरपुर निवासी सलमान के रूप में हुई है। जांच में आरोपी के पास से देसी शराब के 30 पव्वे बरामद हुए। आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया। ब्यूरो