ग्रेटर नोएडा के आईआईएमटी विश्वविद्यालय में भारत और जर्मनी के बीच उच्च शिक्षा, अनुसंधान और नवाचा
ग्रेटर नोएडा (वि)। आईआईएमटी विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को भारत और जर्मनी के बीच उच्च शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दोनों देशों के शिक्षाविदों और विशेषज्ञों ने संयुक्त शोध परियोजनाओं, स्टूडेंट एक्सचेंज, फैकल्टी सहयोग और इंडस्ट्री-एकेडमिक साझेदारी को मजबूत बनाने पर चर्चा की। कार्यक्रम का विषय उच्च शिक्षा, रिसर्च और इनोवेशन में भारत-जर्मन सहयोग की मजबूती रहा। इसमें जर्मनी के रीउट्लिंगन विश्वविद्यालय के साथ शैक्षणिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। प्रतिनिधिमंडल में स्विट्जरलैंड के सेंट गैलेन विश्वविद्यालय के परियोजना निदेशक अलेक्जेंडर रोसमैन, रीउट्लिंगन विश्वविद्यालय के वाइस डीन प्रो. डॉ. इंजी. जोचेन ब्रून, डैनियल गीगिस और आईईएस ग्रुप के मैनेजिंग निदेशक राज वंगापंडु शामिल रहे।
विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर डॉ. मयंक अग्रवाल ने विदेशी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि वैश्विक सहयोग से विद्यार्थियों और शिक्षकों को नए अवसर मिलेंगे।