फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इको विलेज-2 में दो माह से चली आ रही पानी की समस्या हुई दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
खबर का असर:
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित इको विलेज-2 सोसाइटी में करीब दो माह से जारी पानी की समस्या का समाधान हो गया है। अमर उजाला में मंगलवार को प्रकाशित संवाद न्यूज एजेंसी की खबर को संबंधित अधिकारियों और प्रबंधन ने मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद सोसाइटी में नियमित पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई। इससे हजारों निवासियों को राहत मिली है।
विज्ञापन


सोसाइटी निवासियों ने कहा कि लंबे समय से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। खबर प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदार पक्ष सक्रिय हुआ और जल्द ही व्यवस्था में सुधार कर दिया गया। सोसाइटी निवासी संजीव ने कहा कि दो माह से पानी की पूरी सप्लाई नहीं मिल रही थी कई बार लोगों को जरूरत के समय पानी नहीं मिलता था, जिससे घरों का दैनिक कामकाज प्रभावित हो रहा था। खासकर सुबह और शाम के समय लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें