फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इंडिगो की फ्लाइट रदद् होने से आवागमन हुआ अस्त व्यस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन



-कोई कंपनी के काम से, तो कोई शादी में होने गया था शिरकत, लौटने के पड़े लाले
-7 हजार की टिकट मिल रही है 40 हजार रुपये में
-यात्री बोले, उड़ानें रद्द होने की नहीं मिली पूर्व सूचना
-एयरपोर्ट पहुंचे तो घंटों इंतजार बाद मिली निराशा

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहरवासी बुधवार से इंडिगो की हवाई उड़ानें अस्त व्यस्त होने से खासा परेशान हो गए। एक तरफ बुकिंग के पैसे भी चले गए और घंटो इंतजार बाद दूसरे विकल्प भी तलाशने पड़ गए। ऐसे में नोएडा के शहरवासी दिल्ली से कोलकाता, बंगलुरू, लखनऊ जाने के लिए तरस गए, तो वहीं अचानक पांच गुना बढ़े रेट देखकर स्तब्ध रह गए।

दरअसल बुधवार से इंडिगो फ्लाइट लगातार बाधित हो रही हैं। उड़ानों की इन बाधा में शहरवासी भी चपेट में आ गए और अपने अपने गंतव्य के लिए घंटो लेट हो गए। जहां एक तरफ लोगों की हवाई उड़ानें रद्द हो गईं, तो वहीं जो फ्लाइटें बुकिंग के लिए दिखीं उनके रेट पांच गुना तक अधिक थे। सेक्टर 137 स्थित एक्जोटिका फ्रेस्को निवासी सुरोजीत दास गुप्ता ने बताया कि वह अपनी पत्नी आंखीदास गुप्ता के साथ कोलकाता में अपने मित्र की बेटी की शादी में शिरकत करने गए थे। बृहस्पतिवार की दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर कोलकाता से दिल्ली की फ्लाइट थी।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे वह कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां पता चला कि उनकी फ्लाइट रदद् हो चुकी है। जब उन्होंने कारण पता करने का प्रयास किया तो जानकारी देने के लिए कोई नजर नहीं आया। इतना ही नहीं जहां थोड़ी बहुत जानकारी मिल रही थी, वहां पहले से ही करीब 200 से ज्यादा लोग एक लंबी लाइन में अपनी फ्लाइट रदद् होने की जानकारी लेने के लिए इंतजार कर रहे थे। जबकि उनका दावा है कि उन्हें इंडिगो की तरफ से फ्लाइट रद्द होने की किसी भी प्रकार की सूचना अब तक नहीं मिली।
ग्रेनो वेस्ट की नीलम यादव ने बताया कि उनके पति को अपने कंपनी के सिलसिले में दिल्ली से लखनऊ जाना था। उन्होंने बुधवार की रात जब टिकट के रेट चेक किए तो आमतौर पर जो टिकट 7-8 हजार की होती थी, वहीं यह टिकट 38-40 हजार तक महंगी देखने को मिली। आलम है कि कुछ ही घंटों बाद वह टिकट भी दिखना बंद हो गईं।

रिफंड कैसे मिलेगा, हेल्पलाइन भी फेल
सुरोजीत दास गुप्ता ने बताया कि उनकी फ्लाइट तो रद्द हो गई, लेकिन अभी तक न तो उन्हें रिफंड मिला, न ही हेल्पलाइन नंबर काम कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें इस बात का डर सता रहा है कि उनके पैसे भी डूब सकते हैं।
-
कोट
-
कोलकाता से दिल्ली आना था, गूगल में अपडेट दिखा रहा था कि सब सही है, जबकि एयरपोर्ट पहुंचने पर फ्लाइट पता चला की फ्लाइट रदद् हो चुकी है, अब निजी इंटरसिटी टैक्सी सेवा से कोलकाता से वाराणसी होते हुए नोएडा वापस आ रहे हैं।
-सुरोजीत दास गुप्ता, सेक्टर 137, एक्जोटिका फ्रेस्को सोसाइटी निवासी
-

बृहस्पतिवार की रात जब दिल्ली से बंगलुरू की फ्लाइट चेक की तो सिर्फ दो विकल्प थे, जिनमें आमतौर पर किराया 7-8 हजार तक रहता था, वहां 38-40 हजार तक किराया देखने को मिला, सुबह चेक किया तो वह भी खत्म हो चुकी थीं।
-नीलम यादव, सेक्टर 3, ग्रेनो वेस्ट निवासी

मुझे 3 दिसंबर को कोलकाता से दिल्ली वापस आना था, लेकिन जैसे ही एयरपोर्ट के लिए निकला, फ्लाइट रद्द होने का मैसेज आया, तब से अभी तक कोलकाता में फंसे हुए हैं।
विज्ञापन

-अनादि बाजपेई, सेक्टर 62 निवासी

मेरी 4 दिसंबर की रात 2 बजे मुंबई से दिल्ली की फ्लाइट थी, देरी होने के दो मैसेज तो आए,लेकिन कुछ देर बाद एयरपोर्ट पहुंची तो फ्लाइट रद्द हो गई, फिर 10 घंटे इंतजार करने के बाद मिले विकल्प से दिल्ली आना हुआ।
-आकांक्षा, सेक्टर 150
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें