फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई यात्री ध्यान दें!: नोएडा और नवी मुंबई से उदयपुर के लिए रोजाना सीधी उड़ानें, इंडिगो का बड़ा एलान

Thu, 08 Oct 2026 03:06 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, यमुना सिटी

सार

विमानन कंपनी इंडिगो ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उदयपुर के लिए दैनिक सीधी उड़ानें शुरू करने का एलान किया है।
विज्ञापन
नोएडा एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विमानन कंपनी इंडिगो ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उदयपुर के लिए दैनिक सीधी उड़ानों की शुरुआत करने का ऐलान किया है। नोएडा से उदयपुर के बीच सीधी उड़ान सेवा 25 अक्टूबर 2026 से और नवी मुंबई से 15 नवंबर 2026 से प्रभावी होगी।  

विज्ञापन


पर्यटन के लिहाज से लोकप्रिय 'झीलों की नगरी' उदयपुर अब इंडिगो नेटवर्क के जरिए देश के सात प्रमुख शहरों से सीधे जुड़ जाएगा। इन नई उड़ानों के शुरू होने से व्यावसायिक, सामाजिक और पर्यटन के उद्देश्य से यात्रा करने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी तथा आगामी त्योहारी व पर्यटन सीजन के दौरान मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी।

Trending Videos
विज्ञापन

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बनेंगी एयर टैक्सी सेवाएं, ई प्लेन कंपनी के साथ एमओयू हुआ साइन
यूबी फ्लाई टेक्नोलॉजी (द ई प्लेन कंपनी) ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य ई200 एक्स विमान के संचालन के लिए आवश्यक नियम, मानक संचालन प्रक्रियाएं एसओपी, वर्टिपोर्ट प्रबंधन प्रणाली और पूरा परिचालन ढांचा मिलकर तैयार करना है।

इस सहयोग से भविष्य में अंतर-हवाई अड्डा यात्रा, शहर के भीतर हवाई सफर और आपातकालीन एयर एम्बुलेंस सेवाएं शुरू करने का मार्ग प्रशस्त होगा। यह पहल क्षेत्र में आधुनिक हवाई गतिशीलता को मजबूत करने की दिशा में एक प्रमुख कदम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें