फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा सीट से चुनाव लड़ने के संकेत, समाज के समर्थन का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
- विकास जैन ने भाजपा के प्रति जताई निष्ठा, बोले- शहर की तस्वीर बदलना उद्देश्य
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने विधानसभा चुनाव 2027 में नोएडा सीट से चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। शनिवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि समाज का समर्थन और आशीर्वाद मिला तो वह मजबूती से चुनाव मैदान में उतरेंगे। उनकी प्राथमिकता नोएडा का विकास और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान कराना है।
विज्ञापन

भाजपा के अलावा किसी अन्य दल से चुनाव लड़ने की संभावना पर विकास जैन ने कहा कि उनकी आत्मा भारतीय जनता पार्टी में बसती है और वह भाजपा के साथ ही रहना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 17 वर्षों से वह व्यापारियों और समाज के बीच रहकर काम कर रहे हैं। उनका उद्देश्य व्यापारियों के हितों की रक्षा करने के साथ नोएडा को पहचान दिलाना है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी किस्मत नहीं चमकानी, बल्कि अपने शहर को चमकाना है। बैठक में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा में योगदान देने वालों के सम्मान में ''एक दीया लोकतंत्र के बचाने वालों के नाम'' अभियान शुरू किया गया। इसके तहत प्रदेश कार्यालय में तीन दिन तक अखंड दीप प्रज्वलित किया जाएगा। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी, व्यापारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें