फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: देश का पहला एआई आधारित द्विभाषी प्लेटफॉर्म शिक्षा नेशन लॉन्च

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षाविदों की सहभागिता से किया गया तैयार, ग्रामीण और शहरी छात्रों को मिलेगा समान अवसर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। डिजिटल क्रांति की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए आज शिक्षा नेशन नामक देश का पहला एआई-समर्थित द्विभाषी लर्निंग प्लेटफॉर्म लॉन्च किया गया। शिक्षा नेशन को देशभर के शिक्षाविदों की सहभागिता से तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी भारत के छात्रों को समान अवसर प्रदान करना है। यह प्लेटफॉर्म कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता, सुलभ और किफायती शिक्षा उपलब्ध कराएगा। साथ ही, इसमें एआई-इनेब्लड पर्सनलाइज्ड लर्निंग टूल्स, द्विभाषी कंटेट, लाइव इंटरेक्टिव सेशन्स, संरचित नोट्स और स्किल डेवलपमेंट मॉड्यूल उपलब्ध होंगे।
इस अवसर पर शिक्षा नेशन की नेतृत्व टीम के संस्थापक एवं सीईओ डॉ. सौरभ कुमार, सीटीओ गौरव मित्तल और सीबीओ रजत शर्मा ने मंच से अपने विचार रखे। लॉन्च के दौरान डॉ. सौरभ कुमार ने कहा कि शिक्षा नेशन का लक्ष्य अकादमिक ज्ञान और उद्योग की जरूरतों के बीच की खाई को पाटना है। हमारा उद्देश्य छात्रों को केवल परीक्षा की तैयारी तक सीमित न रखकर जीवन और करिअर के लिए जॉब तैयार करना है।
विज्ञापन

शिक्षा नेशन विशेष रूप से नीट, जेईई और सीयूईटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए डिजाइन किया गया है। प्लेटफॉर्म के उन्नत एआई फीचर्स विद्यार्थियों को व्यक्तिगत अध्ययन योजना, प्रगति विश्लेषण और बेहतर परिणाम की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

शिक्षा नेशन का शुभारंभ भारतीय शिक्षा जगत के लिए एक युग की शुरुआत माना जा रहा है। यह प्लेटफॉर्म लाखों विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने, आत्मविश्वास के साथ सीखने और भविष्य में अधिक सफल होने की सशक्त करेगा। इस समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री एवं गौतम बुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें