फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नवविवाहिता को इंस्टाग्राम पर अश्लील संदेश के साथ धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली में एक नवविवाहिता ने अपनी पूर्व सहेली के रिश्तेदार पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि वह वर्ष-2021 से 2023 तक एसडी कन्या इंटर कॉलेज बिलासपुर में पढ़ती थी। इस दौरान उसकी दोस्ती एक युवती के चाचा के लड़के दलेलगढ़ के दीपू भाटी से हो गई थी।
विज्ञापन

महिला की शादी 1 मार्च 2025 को दादरी के एक युवक से हुई है। शादी के बाद दीपू ने इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिए और पति की आईडी पर भी उनकी निजी तस्वीरें भेजीं। बीती 17 जुलाई को आरोपी उसके घर के सामने मिला और पहले तो बातचीत करने के बहाने पास आया। लेकिन फिर उसने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर भद्दी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि वह उसके पति की हत्या कर देगा। आरोपी के पास अवैध हथियार है। जिसकी फोटो उसने महिला के पति को भेजी थी। पीड़िता ने खुद और अपने पति की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें