दादरी।
भोगपुर गांव में गोली मारकर दोस्त की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार को बरामद कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि भोगपुर गांव निवासी बब्बल ग्रेटर नोएडा कंपनी से ड्यूटी कर अपने गांव में घर पर जा रहा था। विवेक ने अपने घर के पास बब्बल को रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता उसकी कनपटी पर गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई थी। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गईं। पुलिस ने नामजद आरोपी अभिषेक व बिजेंद्र को नंगला नैनसुख गांव को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार को बरामद किया है। मुख्य आरोपी समेत फरार दोनों की तलाश में पुलिस जुटी है।