फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के सेशन जज की कार को घेरकर की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सिग्मा-3 सेक्टर में परिवार समेत आए दिल्ली के राउस एवेन्यू डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के सेशन जज की कार को घेरकर अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान 30 मई को लाठी-डंडे से लैस 20 आरोपियों ने सेक्टर के गेट के पास उनकी कार रोककर अभद्रता की और विरोध करने पर धमकी दी। आरोपियों ने कार में बैठे उनकी पत्नी और बेटे से भी अभद्रता की। उसी रात आला अधिकारियों को वारदात की सूचना दे दी गई थी। मामले में अब बीटा-2 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बीटा-2 थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा गया है कि दिल्ली राउस एवेन्यू डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के सेशन जज 30 मई को सिग्मा-3 सेक्टर स्थित अपने मकान में आए थे। जज वैसे तो सपरिवार दिल्ली रहते हैं। लेकिन बीच-बीच में सिग्मा-3 स्थित अपने मकान में आते रहते हैं। 30 को ग्रेनो से दिल्ली जाते वक्त कार में जज के साथ पत्नी और बच्चे भी थे। रात लगभग 9:40 बजे जैसे ही उनकी कार सेक्टर के गेट पर पहुंची। लाठी-डंडे लेकर आए 20 आरोपियों ने जज की कार को घेर लिया। जज ने आरोपियों को अपना नाम और पदनाम बताया। इसके बावजूद आरोपियों ने पहले उनसे अभद्रता की और विरोध करने पर पत्नी व बेटे से भी अभद्रता की। इसकी सूचना घटना के बाद ही पुलिस को दे दी गई।
बाद में जिला अदालत के एक अधिवक्ता के माध्यम से मामले की शिकायत आला अधिकारियों से की गई। 14 जून को मामले में बीटा-2 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दर्ज किए गए केस में पुलिस ने मामले में नाइट कर्फ्यू उल्लंघन की धारा लगाई गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच और आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें