फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े जलाने से बढ़ रहा प्रदूषण, लोगों में नाराजगी

विज्ञापन
नूंह के नल्हड़ रोड पर खुले में जलाया जा रहा कूड़ा - फोटो : Mewat
विज्ञापन
नूंह। केंद्र और प्रदेश सरकार भले ही प्रदूषण को लेकर बड़े-बड़े दावे करती हो, लेकिन जमीनी स्तर पर हकीकत कुछ और ही है। प्रशासन के सुस्त रवैये के कारण जिले के शहरों और कस्बों में कूड़े जलाने पर कोई रोक नहीं लग पा रही है। नूंह में काफी जगहों पर जलाए जा रहे कूड़े के प्रति लोगों में काफी नाराजगी है। लोगों ने उपायुक्त से इस समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कमल खुराना, एडवोकेट खलील, एडवोकेट नसीम सिरौली, ताहिर एडवोकेट आदि शहरवासियों ने बताया कि इन दिनों बड़ी मस्जिद के सामने सब्जी मंडी, उपायुक्त निवास के पास, शहर के पुराने मेडिकल रोड, गांधी पार्क और नए गुरुद्वारे के पीछे सफाई कर्मचारी कूड़े को एकत्र कर खुले में जला रहे हैं। इस कारण सुबह के समय बहुत अधिक प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। दुकानदारों को खुले में सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। इस संबंध में कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि नगरपालिका द्वारा कूड़े को सार्वजनिक स्थानों पर जलाया जा रहा है। इससे प्रदूषण के स्तर में काफी इजाफा देखा जा रहा है। ऐसे में शहरवासियों ने उपायुक्त से इस समस्या के समाधान की मांग की है। वहीं, नगरपालिका चेयरपर्सन सीमा शर्मा ने बताया कि शहर की इस समस्या के समाधान के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें