फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गन्ना मूल्य बढ़ाया जाना किसान हितैषी कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना मूल्य बढ़ाया जाना किसान हितैषी कदम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर ने कहा, पुरानी सरकारों ने चीनी उद्योग को भारी क्षति पहुंचाई है। निगम क्षेत्र की करीब 21 मिलों को औने-पौने दामों में बेच दिया। किसानों के गन्ना उत्पादन को भारी क्षति पहुंचाई है। वे चीनी मिलें भी शामिल कर ली गई जो लाभ अर्जित करती थी। भाजपा सरकार ने 42 चीनी मिलों की क्षमता का विस्तार किया है, जो आठ चीनी मिल की क्षमता के बराबर है। छह बंद चीनी मिलों को चालू करके सकारात्मक काम किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गन्ना मूल्य बढ़ाया है। गन्ना मूल्य के बढ़ोत्तरी से गन्ना किसानों को तीन हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त गन्ना मूल्य भुगतान मिलेगा। वहीं राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष व किसान प्रकोष्ठ प्रभारी अजित सिंह दौला ने सरकार की ओर से पेराई सत्र शुरू होने से पहले गन्ना मूल्य 4 सौ रुपये क्विंटल करने को किसान हितैषी कदम बताया है। भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है। भारतीय किसान यूनियन भानू के जिला अध्यक्ष राजकुमार नागर ने कहा है कि पिछले दिनों हुई बारिश से धान की फसल नष्ट हो जाने से किसानों का काफी नुकसान हुआ, लेकिन गन्ना मूल्य बढ़ाए जाने से किसान लाभान्वित हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें