फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एआई फीचर से लैस एसी व वॉशिंग मशीन की बढ़ी मांग

Fri, 26 Sep 2025 04:38 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा

सार

लखनऊ में एआई फीचर से लैस वॉशिंग मशीन और एयर कंडीशनर की मांग जीएसटी कटौती के बाद तेजी से बढ़ी है। ग्राहक हाई रेंज उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे बड़े इलेक्ट्रॉनिक सामानों की बिक्री में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
बाजार में सजी एआई फीचर से लैस वाॅशिंग मशीन।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ। अब वॉशिंग मशीन में टाइमर सेट करने का चलन पुराना हो चला है। मार्केट में एआई फीचर से लैस वाॅशिंग मशीन खुद ही वाटर लेवल एडजस्ट कर कपड़े धुल रही हैं। जीएसटी घटने के बाद ऐसी एआई वाॅशिंग मशीन और एसी की मांग बढ़ गई है। कारोबारी बताते हैं कि इनके दामों में बस 2000 तक का ही अंतर है। इसलिए इन्हें हाथों हाथ लिया जा रहा है।
विज्ञापन


भूतनाथ के कारोबारी नितिन बताते हैं कि 10 प्रतिशत तक जीएसटी घटने के बाद बड़े उत्पादों की मांग बढ़ी है छोटे उत्पादों में अभी बूम आना बाकी है। मुख्य रूप से एयर कंडीशनर, वॉशिंग मशीन और फ्रिज की बिक्री ज्यादा बढ़ी है। खास बात यह कि इस बार एआई फीचर से लैस वॉशिंग मशीन और एयरकंडीशनर की मांग बढ़ी है। हॉट एंड कोल्ड एसी ज्यादा बिक रहे हैं। ग्राहक हाई रेंज को पसंद कर रहे हैं। लोवर क्लास को अभी और छूट का इंतजार है।

बस प्रोग्राम सेट करने का काम

कारोबारी बताते हैं कि एआई फीचर की वॉशिंग मशीन यह बताएगी कि मशीन कितनी देर चलानी है। कपड़े कितनी देर में धुलने हैं। बस एक बार प्रोग्राम सेट कर दिया तो बाकी का काम खुद वॉशिंग मशीन का। लोड के हिसाब से टाइम एडजस्ट करेगी।
विज्ञापन


बिजली जाने पर भी नहीं घटती कूलिंग

एआई लैस एसी हाइब्रिड मोड में आ रहे हैं। बताया कि जब बाहर तापमान ज्यादा होगा तो इनवर्टर से चलने वाला एसी अपने आप ही फिक्स स्पीड में सेट हो जाएगा। इससे बिजली की खपत कम हो जाएगी और कूलिंग अच्छी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें