अमेरिका तक पहुंचेगी जांच की आंच
डीके मित्तल नोएडा में पत्नी व मां के साथ रहते हैं, जबकि बेटा अमेरिका में रहता है। बेटी की शादी हो चुकी है। दिल्ली जल बोर्ड के टेंडर फर्जीवाड़े की जांच के लिए पहुंची सीबीआई ने पहले ही मोबाइल फोन सहित कुछ अहम दस्तावेज सील कर दिए थे। आयकर विभाग सीबीआई से दस्तावेज लेकर जांच करेगा। साथ ही, बैंक खातों व लॉकरों के अलावा विदेश में रहने वाले बेटे के खातों की भी जांच होगी।
घर में चला रखा है गर्ल्स पीजी
डीके मित्तल सेक्टर-19 के जिस मकान में रहते हैं उसकी पहली व दूसरी मंजिल पर गर्ल्स पीजी का संचालन किया जा रहा है, जबकि भूतल पर वह खुद रहते हैं। जांच के दौरान भूतल का हिस्सा पुलिस की कड़ी निगरानी में रहा। किसी को बाहर निकलने और अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। हालांकि, पीजी में आने जाने पर कोई रोेक नहीं थी।
1000 रुपये के पुराने नोट भी बरामद
बरामद नोटों में 500 और 200 के नए नोटों के अलावा 10, 20 और 50 के नोट के अलावा सिक्के भी जब्त किए गए। अलमारी में रखी नकदी में 1000 रुपये के पुराने नोट की गड्डी भी बरामद हुई है। पुराने नोट एक निर्धारित सीमा में ही रखे जा सकते हैं।
बुलियन मार्केट से जुड़े तार
सोने-चांदी जैसी कीमती धातुओं का व्यापार बुलियन मार्केट के जरिये होता है। यह वह जगह होती है जहां सोने चांदी का व्यापार वायदा बाजार से होता है। आम लोग बाजार से जेवर खरीदते हैं। वहीं, इससे जुड़े कारोबारी वायदा बाजार के जरिये खरीदारी करते हैं। जांच के दौरान आयकर की टीम ने 10 लाख रुपये से ज्यादा के बुलियन ट्रेडिंग से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए।