फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 लॉन टेनिस व शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 लॉन टेनिस व शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन

1400 से अधिक प्रतिभागी ले रहे हिस्सा, जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में किया जा रहा प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 लॉन टेनिस एवं शूटिंग (बालिका वर्ग) प्रतियोगिता 2026-27 का सोमवार को शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिता में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से 1400 से अधिक खिलाड़ी, कोच, टीम प्रबंधक और तकनीकी अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।
प्रतियोगिता का आयोजन जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरिश चंद्र यादव ने उद्घाटन किया। कार्यक्रम में दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर, ओलंपियन निशानेबाज दीपक कुमार, पूर्व अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी अंकिता भांबरी समेत कई खेल और शिक्षा जगत की हस्तियां शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और निष्पक्षता बनाए रखने की शपथ भी ली। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीता भंडुला ने सभी अतिथियों और खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ खेलों को भी समान महत्व देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि गिरिश चंद्र यादव ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को पूरी निष्ठा और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा आयोजन की सराहना की। समारोह के अंत में सभी विशिष्ट अतिथियों को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें