फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने शनिवार शाम अधिकारियों के साथ चुनाव की तैयारियों और अपराध के संबंध में समीक्षा बैठक की। इस दौरान कई थाना क्षेत्रों में चुनाव के दौरान लूटपाट की घटनाएं होने व लापरवाही बरतने पर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई गई। मुख्यमंत्री के आने के दौरान भी आपराधिक घटना से कमिश्नर नाराज हुए।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द व्यवस्थाओं को सुधारा नहीं गया तो कार्रवाई होगी। साथ ही, बूथों का सही से निरीक्षण न करने और चुनावी कार्य में ढिलाई बरतने पर भी अधिकारियों को फटकार लगाई। पुलिस कमिश्नर ने 24 से 48 घंटे में व्यवस्था में सुधार लाने को कहा। इसके अलावा गश्त बढ़ाने और चुनाव को प्रभावित करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजने के निर्देश दिए।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि 80 फीसदी ऐसे लोगों के शस्त्र जमा कराना जरूरी हैं जिनसे चुनाव में कोई गड़बड़ी करने की आशंका है। यदि कोई सभ्य या किसी को सुरक्षा के लिए शस्त्र बेहद जरूरी है तो ऐसे ही लोगों को ही छूट दी जाए। आला अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वह समय-समय पर उक्त कार्यों की समीक्षा करें और जो भी अफसर लापरवाही बरतें उनकी रिपोर्ट भेजें, ताकि कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें