फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग विवाद में युवती ने कार पर बरसाए डंडे, वीडियो वायरल

विज्ञापन
अंतरिक्ष गोल्फ व्यू में कार पर डंडे मारती युवती। अमर उजाला
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-1 सोसाइटी में मंगलवार सुबह पार्किंग विवाद में एक युवती ने कार पर ताबड़तोड़ डंडे बरसा दिए। सुरक्षाकर्मी के मना करने पर भी युवती नहीं मानी। मामले में कार मालिक व युवती ने एक दूसरे के खिलाफ सेक्टर-113 थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सोसाइटी निवासियों का कहना है कि यहां हमेशा पार्किंग का विवाद बना रहता है। आए दिन किसी न किसी के साथ झड़प होती रही है। ऐसे ही एक मामले में मंगलवार को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक युवती पास की एक कार पर डंडे बरसा रही है। सुरक्षाकर्मी युवती को समझाने का प्रयास करता है, लेकिन वह नहीं मानती। जिस कार पर युवती डंडे बरसा रही थी, वह एक बर्तन कारोबारी की है। युवती का आरोप है कि जहां उसकी स्कूटी खड़ी थी, वहां बर्तन कारोबारी ने स्कूटी का लॉक तोड़कर उसे हटाया और कार खड़ी कर दी। इससे नाराज होकर युवती ने कार पर डंडे बरसा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें