फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शाम होते ही सड़क पर बाजार, जाम के जाल में फंस रहा शहर

विज्ञापन
अमरनाथ शर्मा, आम्रपाली गोल्फ होम्स एंड किंग्सवुड - फोटो : 1
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- सड़क किनारे दुकानें और वाहनों की पार्किंग से बढ़ रही जाम की समस्या, फुटपाथ पर भी कब्जा
दर्शन पाराशर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की कई प्रमुख सड़कों पर शाम होते ही रेहड़ी-पटरी और फूड कार्ट की दुकानें सजने लगती हैं। दुकानों के सामने ग्राहकों की भीड़ और सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग से यातायात प्रभावित होता है। इससे जिन सड़कों पर लोगों को आसानी से आवागमन करना चाहिए, वहां शाम के समय जाम की स्थिति बन जाती है। कई जगह रेहड़ी-पटरी के कारण सड़क और फुटपाथ का हिस्सा भी घिर जाता है।
आम्रपाली गोल्फ होम्स के सामने, रोजा गोल चक्कर और सुपरटेक इको विलेज-1 के आसपास यह समस्या अधिक है। गोल्फ होम्स के सामने शाहबेरी की ओर जाने वाली सड़क ज्यादा चौड़ी नहीं है। यहां सड़क किनारे दुकानें लगने से वाहनों के निकलने के लिए जगह कम बचती है। रोजा गोल चक्कर के चारों तरफ फल विक्रेताओं की रेहड़ियां लगती हैं। फल खरीदने वाले ग्राहक अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर देते हैं, जिससे गोल चक्कर पर यातायात प्रभावित होता है। इको विलेज-1 के आसपास भी यही स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

कई स्थानों पर दुकानदारों का सामान फुटपाथ तक फैला रहता है। इससे पैदल राहगीरों को सड़क पर चलना पड़ता है। शाम के समय कार्यालयों से लौटने वाले लोगों की संख्या बढ़ने के साथ समस्या और गंभीर हो जाती है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि रेहड़ी-पटरी लगाना लोगों की रोजी-रोटी का जरिया है, लेकिन इसके लिए सड़क और फुटपाथ का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। उन्होंने प्राधिकरण से निर्धारित वेंडिंग जोन बनाने और यातायात पुलिस के साथ मिलकर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।


शाहबेरी की ओर जाने वाला रास्ता ज्यादा चौड़ा नहीं है। गोल्फ होम्स के सामने दुकानें लगने से जाम की स्थिति बनती है।-अमरनाथ शर्मा, आम्रपाली गोल्फ होम्स एंड किंग्सवुड
विज्ञापन

रोजा गोल चक्कर के चारों तरफ फल विक्रेता दुकानें लगा लेते हैं। इससे यहां अक्सर जाम लगता है।-मृत्युंजय झा, सुपरटेक इको विलेज-3
सड़कें आवागमन के लिए हैं, दुकान लगाने के लिए नहीं। रेहड़ी-पटरी वालों के लिए वेंडिंग जोन बनाए जाने चाहिए।-समीर भारद्वाज, सुपरटेक इको विलेज-1
सड़कों के किनारे रेहड़ी-पटरी वाले दुकानें लगाकर जगह घेर लेते हैं। रात होते ही कई स्थानों पर सड़क किनारे सिर्फ रेहड़ियां ही नजर आती हैं।-श्वेता भारती, आम्रपाली टेरेस होम्स

अमरनाथ शर्मा, आम्रपाली गोल्फ होम्स एंड किंग्सवुड- फोटो : 1

अमरनाथ शर्मा, आम्रपाली गोल्फ होम्स एंड किंग्सवुड- फोटो : 1

अमरनाथ शर्मा, आम्रपाली गोल्फ होम्स एंड किंग्सवुड- फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें