फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दस महीने में 210 पर गुंडा और 817 पर मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पंचायत चुनाव के मद्देनजर अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर निगरानी और कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इस साल अब तक 210 के खिलाफ गुंडा एक्ट और 817 के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा चुकी है। महज सितंबर में 20 के खिलाफ गुंडा और 50 के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व ही गुंडा एक्ट से जुड़े 41 अपराधियों को जिला बदर करने की कार्रवाई सामने आई थी। अब पंचायत चुनाव को देखते हुए इस वर्ष आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर बड़े स्तर पर गुंडा और मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। इस वर्ष पुलिस की तरफ से जिस तरह से कार्रवाई की गई है। वह पिछले कई वर्ष की कार्रवाई को पीछे छोड़ देने वाली है। वर्ष 2023 में अगस्त तक जहां 172 के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई थी।
वहीं 2024 में यह संख्या महज 152 थी। इस वर्ष अगस्त तक जहां यह संख्या 190 थी वहीं सितंबर के बाद यह बढ़कर 210 पर पहुंच गई। मिनी गुंडा एक्ट (धारा 110) के मामले में भी जहां अगस्त तक वर्ष 2023 में 544 के खिलाफ कार्रवाई सामने आई थी। वहीं 2024 में यह संख्या 644 की रही। इस वर्ष यह बढ़कर 767 पर पहुंच गई। सितंबर माह के आंक़ड़े को मिला दें तो इस वर्ष मिनी गुंडा की कार्रवाई के जद में आने वालों की संख्या 817 हो गई है।
विज्ञापन

-
इन पर होती है गुंडा एक्ट और मिनी गुंडा की कार्रवाई
बताते चलें कि गुंडा एक्ट की कार्रवाई ऐसे अपराधियों के खिलाफ की जाती है जो गंभीर अपराधों में संलिप्त होते हैं। वहीं मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई के जरिए ऐसे लोगों को अपराध करने से रोकने की कोशिश की जाती है जो गंभीर अपराधों की तरफ बढ़ रहे होते हैं।

शराब तस्करों पर भी शिकंजा :
वर्ष 2023 में अगस्त तक जहां शराब तस्करी को लेकर 647 मामले दर्ज किए गए। वहीं 2024 में 661 के खिलाफ कार्रवाई हुई। 2025 में यह संख्या बढ़कर 710 पर पहुंच गई।

वर्जन -
आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए सभी को अलर्ट कर दिया गया है। ग्राम स्तर पर सूचना तंत्र मजबूत करने और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व में जो लोग आपराधिक प्रवृत्ति के रहे हैं या पंचायत चुनाव के दौरान किसी तरह के विवादों में शामिल पाए गए हैं उन पर भी नजर रखने की हिदायत दी गई है। -अभिषेक वर्मा, एसपी सोनभद्र्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें