फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सनातन धर्म में गो माता की सेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं

विज्ञापन
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, नरदेव चौधरी आदि।
विज्ञापन
कोसीकलां। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि सनातन धर्म में गो माता की सेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं है। असहाय, बीमार गो माता का इलाज कर उसकी सेवा करना उससे भी महान है। जिसे ब्रज के लोग कर रहे हैं। कोटवन-करमन बार्डर पर स्थित गो सेवा धाम हॉस्पिटल में बुधवार को गोपाष्टमी महोत्सव में मुख्य
विज्ञापन

अतिथि शास्त्री ने हिंदू सनातन एकता पर बल दिया। कहा कि आज जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद व् हिंदुत्व को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि कुछ समय बाद भारत अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ेगा और अपनी संस्कृति को बचाने की लड़ाई लड़ता दिखेगा। भारत को बचाने के लिए सनातन हिन्दू को जागरूक करना पड़ेगा। इसलिए दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा निकाली जाएगी। मुख्य अतिथि ने गायों को हरा चारा, गुड़, दलिया प्रसाद खिलाया। भागवतचार्य देवी चित्रलेखा, माधव दास मोनी बाबा, हनुमान गढ़ी अयोध्या के राजू दास महाराज, शनिदेव मंदिर छतरपुर दिल्ली के दाती महाराज, गोरेलाल कुंज वृंदावन, बाल योगेश्वर दास, राजेश्वरानंद महाराज, होडल विद्यायक हरेंद्र रामरतन, राधेराधे बाबूजी आदि मौजूद थे। संवाद

बृजभूषण मंदिर पहुंचे शास्त्री
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कोटवन स्थित ठाकुर बृजभूषण मंदिर पहुंचे। उन्होंने श्री राम दरबार के दर्शन कर श्रद्धालुओं से मुलाकात की। कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, संत माधव दास मौनी महाराज से आधे घटें तक सनातन एकता पदयात्रा को सफल बनाने के लिए चर्चा की। कर्मवीर चौधरी, विवेक चौधरी, जेपी मिश्रा, कुलवीर सिंह, डा. हरिमोहन गोस्वामी, लवली वर्मा, राधाकृष्ण शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें