फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- संबंधित कोतवाली पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहर की अलग-अलग कोतवाली क्षेत्र में हुए तीन सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं चार लोग घायल हो गए। संबंधित कोतवाली पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
बीटा-2 कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में अलीगढ़ के कृष्ण कुमार वर्मा का कहना है कि छोटे भाई कुलदीप कुमार और उसके साथ हरीश कुमार 6 दिसंबर की रात कुलेशरा जा रहे थे। जैसे ही दोनों गामा-2 गेट नंबर-4 पहुंचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल भेजा गया। कुलदीप को काशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं हरीश का इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बाइक सवार युवक ने हेलमेट पहना था कि नहीं। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लुक्सर निवासी निशा ने नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस को तहरीर में बताया कि उनके पति रमेश 4 दिसंबर 2025 की सुबह बाइक से शारदा अस्पताल से जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रही कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रमेश के पैर में गंभीर चोट आई और फ्रैक्चर हो गया, जिसके बाद उन्हें शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर बिसरख कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में सादुलापुर निवासी रफीक ने बताया कि 16 दिसंबर को उनका बेटा दानिश अपने मित्र यशपाल निवासी सादुलापुर के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। इसी दौरान एक टेंपो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन वहीं छोड़कर फरार हो गया। दानिश की बाईं पैर की हड्डी टूट गई, जबकि यशपाल भी घायल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें