फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार करता था पीछा, युवती ने डर से निकलना किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कार सवार युवक के लगातार पीछा करने से डरी युवती ने घर से निकलना बंद कर दिया है। पीड़िता ने सेक्टर-20 कोतवाली में इसकी तहरीर दी है। आरोप है कि कार सवार युवक कई दिनों से उसका पीछा कर रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवती सेक्टर-31 में परिवार के साथ रहती है। तहरीर के मुताबिक बुधवार रात को वह अपने अपने डॉगी को घुमाने के लिए घर से निकली थी। उसी दौरान एक वैगनआर कार में सवार युवक आया और बीच सड़क पर रास्ता रोक कर खड़ा हो गया। युवती डर गई । करीब 10 मिनट तक युवक ने उसे जाने नहीं दिया तो युवती ने पुलिस को कॉल कर दिया। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गया।
आरोपी युवक की कार अक्सर सेक्टर में खड़ी रहती थी। सीसीटीवी कैमरों की जांच में पता चला है कि वह युवती का लंबे समय से पीछा कर रहा है। जब से यह बात पीड़िता को इसकी जानकारी लगी वह काफी डर गई है। उसने घर से निकलना बंद कर दिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें