फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लुक्सर जेल में चांद का दीदार कर 18 महिलाओं ने पतियों के हाथों खोला व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

लुक्सर जेल में चांद का दीदार कर 18 महिलाओं ने पतियों के हाथों खोला व्रत
-16 हिंदू महिलाओं के साथ दो मुस्लिम महिलाओं ने रखा करवा चौथ का निर्जला व्रत
-14 के पति भी जेल में बंद, कारागार प्रशासन ने की थी विशेष व्यवस्था
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। लुक्सर स्थित जिला जेल में बंद 18 महिलाओं ने अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना के साथ निर्जला व्रत रखा। इनमें 16 हिंदू महिलाओं के साथ दो मुस्लिम महिलाएं शामिल थीं। खास बात यह रही कि इनमें से 14 महिलाओं के पति भी इसी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार ने बताया कि कारागार प्रशासन की ओर से की गई विशेष व्यवस्था के बीच महिलाओं ने चांद का दीदार किया और अर्घ्य देने के बाद अपने पतियों के हाथों व्रत का पारण किया। करवा चौथ के पर्व को लेकर जेल परिसर को सजाया गया था। व्रती महिलाओं के बैठने और पूजा-अर्चना के लिए अलग स्थान तैयार किया गया था। जेल में बंद होने के बावजूद पति-पत्नी को एक साथ पर्व मनाने का अवसर मिला। जेलर संजय शाही ने बताया कि ऐसे आयोजन बंदियों को अपने परिवार से भावनात्मक रूप से जुड़े रहने का अवसर देते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें