फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: स्पीड ब्रेकर से उछलकर ट्रैक्टर से टकराई बाइक, छह साल की बच्ची की मौके पर मौत; तीन घायल

Sat, 16 Aug 2025 08:36 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है हादसे में घायल परिवार बुलंदशहर का रहने वाला है। जांच में पता चला है कि पप्पू अपने परिवार को बाइक पर लेकर अपने पुराने किराये के घर नट मडैया से नए घर खेरली जा रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-1 कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को स्पीड ब्रेकर से उछलकर एक बाइक आगे चल रहे ट्रैक्टर से जा टकराई। इस हादसे में एक मासूम की मौत हो गई, वहीं परिवार के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर केस दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है।

विज्ञापन


नट मडैया निवासी बहनोई कपिल ने केस दर्ज कराया है कि पप्पू, अपनी पुत्री गौरी, नीतू, भानु और पुत्र हर्बत के साथ बाइक पर सवार होकर नट मटैया से खेरली जा रहा था। उसकी बाइक बिजलीघर चौराहे ईकोटेक-1 एक्सटेंशन के पास ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मासूम गौरी (6) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। 

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है हादसे में घायल परिवार बुलंदशहर का रहने वाला है। जांच में पता चला है कि पप्पू अपने परिवार को बाइक पर लेकर अपने पुराने किराये के घर नट मडैया से नए घर खेरली जा रहे थे। रास्ते में बिजलीघर चौराहे ईकोटेक-1 एक्सटेंशन के पास सड़क पर अचानक से स्पीड ब्रेकर आ गया। उनकी बाइक के आगे एक ट्रैक्टर ट्रॉली चल रही थी। स्पीड में बाइक होने के कारण अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली से जा टकराई। इससे बाइक की टंकी पर बैठी गौरी सहित अन्य लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले घायलों को जिम्स में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान गौरी की मौत हो गई। वहीं अन्य लोगों को बेहतर उपचार के लिए परिजन निजी अस्पताल ले गए हैं। चालक को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें