फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रेलवे ने चार माह में बेटिकट 2.28 लाख यात्री पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
चार माह में 16.58 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
रेलवे ने बिना टिकट यात्रा करने वालों पर शिकंजा कसा है। इस वर्ष अप्रैल से जुलाई तक दिल्ली मंडल में बेटिकट यात्रियों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ गई है। इस वर्ष 2.28 लाख यात्रियों को पकड़ा गया जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 1.87 लाख यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए थे।

पकड़े गए यात्रियों से रेलवे ने वित्त वर्ष के पहले चार महीनों में 16.58 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला है जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 15.6 प्रतिशत अधिक है। पिछले वर्ष इसी अवधि में 14.34 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, त्योहारों के सीजन को देखते हुए बिना टिकट यात्रा पर और सख्ती बरती जाएगी। इसके लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और टिकट जांच कर्मचारियों की संयुक्त टीम औचक निरीक्षण कर रही है। ट्रेनों और स्टेशनों पर निगरानी बढ़ाई गई है। बिना टिकट यात्रा न केवल रेलवे के राजस्व को नुकसान पहुंचाती है बल्कि वैध टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी असुविधा होती है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी यह गंभीर मामला है। अभियान में न सिर्फ बेटिकट यात्री पकड़े जा रहे हैं बल्कि अपर्याप्त टिकट और निर्धारित सीमा से अधिक सामान लेकर यात्रा करने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें