फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेट ने बढ़ाया टेस्ट?: गौतमबुद्धनगर में अंग्रेजी-देसी को पछाड़ बीयर पहुंची पहले पायदान पर, ढाई गुना बढ़ी बिक्री

Wed, 24 May 2023 09:58 PM IST
Vikas Kumar नवीन कुमार, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

वर्ष 2020-21 में बीयर की खपत 1.63 करोड़ केन थी। वहीं, दो साल में यह बढ़कर 4.34 करोड़ केन पहुंच गई है। दूसरे नंबर पर देसी शराब की मांग अधिक है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतमबुद्धनगर में शराब का सेवन करने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिले में अंग्रेजी से ज्यादा देसी शराब को लोग पसंद कर रहे हैं। मगर उससे भी ज्यादा जिले के लोगों ने बीयर के जाम छलकाए हैं। आबकारी विभाग से मिले आंकड़े की माने तो तीन साल में बीयर की खपत करीब ढाई गुना तक बढ़ गई है। वर्ष 2022-23 में बीयर की 4.34 करोड़ केन (500 एमएल) बिकी हैं। वहीं, देसी में 30 तो अंग्रेजी शराब की बिक्री में 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन

जिले में नौकरी कर रहे प्रवासियों सहित करीब 25 लाख की आबादी है। इनमें बड़ी संख्या में लोग शराब के शौकीन हैं। यहां वर्ष 2020-21 में बीयर की खपत 1.63 करोड़ केन थी। वहीं, दो साल में यह बढ़कर 4.34 करोड़ केन पहुंच गई है। दूसरे नंबर पर देसी शराब की मांग अधिक है। वर्ष 2020-21 में देसी शराब की 1.58 करोड़ बोतल बिकी थीं। जो वर्ष 2022-23 में बढ़कर 1.93 करोड़ बोतल हो गईं। हालांकि अंग्रेजी शराब की बिक्री में ज्यादा इजाफा नहीं हुआ है। 

वर्ष 2020-21 में 84 लाख बोतलें (750 एमएल) बिकी थीं। जबकि वर्ष 2022-23 में यह बढ़कर 1.25 करोड़ बोतल पहुंच गईं। विभाग को चालू वित्तीय वर्ष में शराब की खपत और बढ़ने की उम्मीद है। जिले में इस समय शराब की 535 दुकान हैं। इनमें देसी की 231, अंग्रेजी की 140, बीयर की 138 और 25 मॉडल शॉप शामिल हैं। बार और मॉल में भी दुकानों की संख्या 100 के पार हैं।

कम कीमत होने से भी बढ़ी बिक्री
एनसीआर में रहने वाले लोगों के पास पैसों की कमी नहीं है। हालांकि बीयर की कीमत कम होने से भी इसकी बिक्री बंपर हुई है। अब लोग दिल्ली जाने की जगह यहीं से बीयर और अन्य शराब खरीद रहे हैं। लोगों का शौक आबकारी विभाग का राजस्व पूरा कर रहा है।

शराब वर्ष 2020-21 2021-22 2022-23
अंग्रेजी 8447008 11208709 12557840
देसी 11587821 15179701 19347874
बीयर 16301518 29128563 43453083


नोट: देसी शराब की मात्रा लीटर, अंग्रेजी शराब की मात्रा 750 मि.ली और बीयर की मात्रा 500 मि.ली की केन है।
 
विज्ञापन

पहले बीयर की कीमत अधिक थी, लेकिन अब कम होने से भी बिक्री बढ़ी है। गर्मी में बीयर की मांग भी अधिक रहती है। वहीं, दूसरे राज्यों से तस्करी कम होने के कारण देसी व अंग्रेजी की बिक्री बढ़ी है। -राकेश बहादुर सिंह, जिला आबकारी अधिकारी, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें