फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पैसों के विवाद में दबंगों ने युवक पर फायरिंग कर दी, ब्लेड भी मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। कोतवाली क्षेत्र के रूप नगर कॉलोनी में पैसों के विवाद में दबंगों ने युवक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। दबंगों ने फायरिंग की और ब्लेड मारकर घायल कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के भाई ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


आसिफ परिवार के साथ रूपनगर कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके भाई आरिफ का शाहरुख से पैसों का लेनदेन था। पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। विवाद के चलते आरिफ व शाहरुख का झगड़ा हो गया। शाहरुख का भाई आमिर भी मौके पर पहुंच गया। दोनों भाइयों ने मेरे भाई आरिफ को घेर लिया और जमकर पिटाई की। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। झगड़े के दौरान शाहरुख ने तमंचा निकाला और जान से मारने की नियत से आरिफ के ऊपर फायरिंग कर दी। भाई बाल बाल घायल होने से बच गया। आमिर ने ब्लेड से हमला कर आरिफ को बुरी तरह घायल कर दिया। स्वजन घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। एससीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि फायरिंग करने व ब्लेड मारकर घायल करने के आरोप में शाहरुख व उसके भाई आमिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें