फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री में इमरान उपविजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। अच्छेजा बुजुर्ग गांव के रहने वाले इमरान ने झांसी में हुई 60वीं राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। फेडरेशन की ओर से उन्हें रजत पदक पहनकर सम्मानित किया गया। इमरान ने बताया कि रविवार को झांसी में अंडर-20 वर्ग में आठ किमी दौड़ हुई। जिसमें कई राज्यों के करीब 150 धावक शामिल हुए। प्रतियोगिता में इमरान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इमरान 24 जनवरी को झारखंड के रांची में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


कराटे में जीते दो स्वर्ण पदक
नोएडा (संवाद)। नोएडा स्टेडियम में संचालित बालकिशन कराटे क्लासेस के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण समेत कई पदक हासिल किए हैं। दोनों खिलाड़ी लखनऊ में का होने वाली राज्य कराटे चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे। अंडर-21 वर्ग (55 किग्रा) में अभिषेक राय ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं सीनियर वर्ग (55 किग्रा) में कृष्णा सोनी ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया। सीनियर वर्ग (84 किग्रा) में हर्ष कुमार ने रजत पदक हासिल किया। जबकि अंडर-21 (55 किग्रा) वर्ग में अर्जुन ने रजत पदक जीता। महिला वर्ग में कविता कुमारी और ज्योति यादव ने कांस्य पदक प्राप्त किया। कोच युवराज गुरुंग ने खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन की सराहना की है।

द मिसफिट्स ने वीकडे को हराया
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित रणभूमि क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए रणभूमि वीकडे सीजन-21 लीग मैच में द मिसफिट्स ने वीकडे चैंपियंस को 6 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वीकडे चैंपियंस ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 198 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी द मिसफिट्स की टीम ने 18.5 ओवर में चार विकेट खोकर 200 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैच में 4 विकेट लेने वाले नीरज मिश्रा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें