फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलक झपकते ही गणित के सवाल हल कर देते हैं इमरान

विज्ञापन
इमरान को स्कूल में किया गया सम्मानित। - फोटो : Mewat
विज्ञापन
नूंह (अंतराम खटाना)। भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोगों के लिए अपनों का जन्मदिन या ऐसे ही अन्य खास दिनों को याद रख पाना मुश्किल होता जा रहा है। वहीं नूंह खंड के गांव घासेड़ा निवासी इमरान कुरैशी चीजों को बहुत ही आसानी से याद कर लेते हैं। क्षेत्र के लोग तो यहां तक कहते हैं कि इमरान का दिमाग कंप्यूटर व कैलकुलेटर से भी तेज चलता है। अपनी अद्भुत स्मरण शक्ति, याददाश्त के चलते वह गणित के 4, 5, 6 व 7 अंकों के सवालों को बहुत ही तेजी से हल कर लेते हैं। जिला स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं।
विज्ञापन

स्कूल के दिनों से ही इमरान की गणित में खासी रुचि है। अब गणित के अंकों से संबंधित सवालों को पलक झपकते हल कर देते हैं। इसी काबिलियत के दम पर जिले में उनकी अलग पहचान है। बुधवार को उनके सम्मान में इंडरी खंड के गांव छछेड़ा स्थित प्रभात सीनियर सेकेंडरी स्कूल में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों के साथ स्कूल स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इमरान ने 2018 में प्रभात सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 12वीं पास की थी। अब वे राजस्थान के अलवर से वकालत की पढ़ाई कर रहे हैं। बुधवार को स्कूल में बच्चों के साथ उन्होंने काफी समय बिताया। हरेंद्र, हैंसी, सौरभ तंवर, गौरव, डिगंबर व सुनील शर्मा आदि ने कई सवाल किए, जिनके इमरान ने तुरंत जवाब दिए।
माता-पिता को देते हैं श्रेय
अपनी इस काबिलियत का श्रेय इमरान अपने पिता हुसैनद्दीन कुरैशी व माता शारदा बेगम के अलावा शिक्षक प्रभात सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चेयरमैन मास्टर देशराज व गणित प्रवक्ता गिरीश को भी देते हैं। इमरान कहते हैं कि यदि प्रशासन उनका सहयोग करे तो गणित के अंकों से संबंधित मुकाबले में राष्ट्रीय स्तर पर किसी से भी मुकाबला करने को तैयार हैं।
विज्ञापन

जताई खुशी
स्कूल के चेयरमैन देशराज व प्राचार्य नसीम अहमद, गणित प्रवक्ता गिरीश, देवेंद्र व भरत शर्मा ने कहा कि उनके स्कूल के बच्चे आज हर क्षेत्र में आगे बढ़कर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। यह उनके लिए बहुत ही सम्मान का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें