फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने किसानों के मुद्दे पर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिला मुख्यालय पर मेवात कांग्रेस के नेताओं ने जिला उपायुक्त के मार्फत प्रदेश के राज्यपाल को किसानों से संबंधित ज्ञापन भेजा। इस दौरान नूंह विधायक आफताब अहमद के अनुज व पीसीसी सदस्य महताब अहमद, फिरोजपुर झिरका विधायक मामन खान, इब्राहिम इंजीनियर, तावडू से पूर्व विधायक शहीदा खान मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

ज्ञापन में तीन अप्रैल को रोहतक में हुए लाठीचार्ज में घायल किसानों के मुद्दे को उठाया गया। राज्यपाल से अपील की गई है कि लाठी चार्ज का आदेश देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। किसानों के खिलाफ भड़काऊ बयान देने वाले नेताओं व लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की गई है। कांग्रेस नेताओं की मांग है कि राज्यपाल कृषि कानूनों के संबंध में प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार से बात करने का निर्देश दें। पीसीसी सदस्य महताब अहमद ने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता किसानों के साथ खड़ा है। वहीं प्रदेश सरकार किसानों की फसल को भी सही तरीके से खरीद पाने में सक्षम नजर नहीं आ रही है। दो दिन पहले उन्होंने व नूंह विधायक ने इस मामले में फसल खरीद प्रशासक विनय सिंह से बात की थी, तब जाकर कुछ समाधान निकला था। अभी भी बहुत कुछ किया जाना चाहिए। विधायक मामन खान ने कहा कि किसानों के जायज संघर्ष को सरकार अहंकार व जोर जबरदस्ती से दबा रही है। वहीं पूर्व विधायक शहीदा खान व इब्राहिम इंजीनियर ने कहा कि कुछ भाजपा नेता किसान आंदोलन का विरोध कर रहे हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें