फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: काइकन कप ओपन कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
काइकन कप ओपन कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा संवाद। रविवार को आयोजित छठी काइकन कप ओपन कराटे चैंपियनशिप-2026 में जिले की द अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में विभिन्न अकादमियों के करीब 300 से 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


जिले की द अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के 16 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। रचित, जैनित, काशवी और आरुषि मिश्रा ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं जानवी, अर्नव, काव्या, शरण्या, त्रिशा, आर्ना, गौरांश, राघव पटेल और दर्शन ने रजत पदक हासिल किया। अथर्व, सात्विका और अतिकेश सिंह ने कांस्य पदक जीतकर अकादमी का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल, सिरसा के छात्र-छात्राओं ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। रचित ने स्वर्ण पदक, जबकि शरण्या भाटी और त्रिशा भाटी ने रजत पदक जीतकर अपने स्कूल के साथ-साथ अकेडमी का भी नाम रोशन किया। अकादमी के कोच राजीव और जुगनवीर ने खिलाड़ियों की मेहनत और प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों ने पूरे समर्पण के साथ मुकाबले खेले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें