फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर का असर : मारहरा में प्राथमिक विद्यालय के निर्माण की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
-अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद बीएसए ने पंचायती राज विभाग को लिखा पत्र, एक साल से पंचायत सचिवालय में चल रही हैं कक्षाएं
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर के मारहरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय भवन के निर्माण के लिए पंचायती राज विभाग को पत्र लिखा है। विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी है।
प्राथमिक विद्यालय मारहरा का भवन जर्जर होने के कारण करीब एक साल पहले ध्वस्त करा दिया गया था। इसके मलबे की नीलामी भी हो चुकी है। भवन ध्वस्त होने के बाद बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए विद्यालय को अस्थायी रूप से गांव के पंचायत सचिवालय में शिफ्ट कर दिया गया था। हालांकि, इसके बाद नए भवन के निर्माण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। करीब एक साल से कक्षा एक से पांच तक के बच्चों की पढ़ाई एक ही कमरे में कराई जा रही है। इससे विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों को भी परेशानी हो रही है। पंचायत सचिवालय में विद्यालय संचालित होने के कारण पंचायत के कामकाज पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की समस्या को लेकर अमर उजाला ने आठ सितंबर को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने भवन निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि भवन निर्माण के लिए पंचायती राज विभाग से पत्राचार किया गया है। जल्द ही जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें