यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र में गांवों में घूमकर शराब बेंंचने वाले अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शराब की दुकानें बंद होने के बाद आरोपी घूम-घूमकर शराब बेंचता था और इसके बदले में लोगों से ज्यादा रुपये वसूलता था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जहांगीरपुर निवासी दीपक राणा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से भारी मात्रा में देशी शराब भी बरामद की है। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह खुद भी शराब पीता है और गांवों में घूमकर इसकी बिक्री करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की है।