फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुलिस कमिश्नर की बैठक का असर, अधिकारी उतरे जमीं पर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर की बैठक का असर, अधिकारी उतरे जमीं पर
-पुलिस अधिकारी कर रहे स्थलीय निरीक्षण, अराजक तत्वों पर कड़ी नजर
-रविवार को फोनरवा संग हुई बैठक के दौरान पुलिस कमिश्नर ने दिए थे सख्ती के निर्देश

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में कानून व्यवस्था को बेहतर रखने और लोगों से संवाद बनाए रखने के लिए पुलिस कमिश्नर के निर्देशों का असर दिखने लगा है। अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। वहीं दूसरी ओर सेक्टरों में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने रविवार को फोनरवा कार्यालय में फोनरवा व कई सेक्टरों के पदाधिकारियों संग संवाद किया था। इस दौरान सेक्टरवासियों ने कई मुद्दे रखे। जिस पर सख्त एक्शन लेते हुए पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। संवाद स्थापित करने का भी निर्देश दिया। यही कारण है कि पिछले दिनों सेक्टर-55 में गार्ड के साथ मारपीट करने वाले व्यक्ति की शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। इसके अलावा सेक्टर 55 में ही ट्रैफिक व अवैध पार्किंग संबंधी समस्याओं को लेकर डीसीपी ट्रैफिक अभय कुमार ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों संग स्थलीय निरीक्षण भी किया। जहां उन्होंने समस्याओं को खुद समझा और उसके निस्तारण के लिए जरूरी प्रयास व दिशा निर्देश भी दिए। पुलिस की सतर्कता और सक्रियता देख आरडब्ल्यूए भी दंग रह गई। निवासियों का कहना है कि यही स्थिति अगले कुछ समय तक बनी रही तो छोटी बड़ी समस्याओं को जल्द से जल्द हल हो सकेगा।
विज्ञापन

साप्ताहिक बाजारों से नहीं लगेगा जाम
डीसीपी ट्रैफिक अभय कुमार ने बताया कि आला अधिकारियों के निर्देशों और शिकायतों के बाद साप्ताहिक बाजार में लगने वाले जाम को खत्म करने की कवायद की जा रही है। उसके उपाय निकाले जा रहे हैं। साथ ही ट्रैफिक कर्मियों को भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसमें सख्ती बरतते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसमें उल्टी दिशा से आने वाले वाहन, बिना लाइसेंस, सॉर्ट कट अपनाने वाले वाहन चालकों पर सख्ती बरती जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें