फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में 10 अक्तूबर के प्रदर्शन का असर: दादरी स्टेशन पर आरक्षण काउंटर बंद, प्रयागराज एक्सप्रेस रद्द

Fri, 09 Oct 2026 07:45 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा

सार

दिल्ली के नजदीक दादरी स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के आरक्षण काउंटर को सवेरे से ही बंद कर दिया गया था। काउंटर पर आरक्षण नहीं होने को लेकर सूचना चस्पा कर दी गई। किसी भी स्थान का आरक्षण नहीं किया जा रहा है। 
विज्ञापन
प्रयागराज एक्सप्रेस। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में 10 अक्तूबर के आंदोलन के चलते दादरी स्टेशन पर भी सर्तकता बरती जा रही है। शुक्रवार को सवेरे से ही आरक्षण काउंटर बंद कर दिए गए है। उस पर तकनीकी खामी होने की सूचना चस्पा कर दी गई है। प्रयागराज से सवेरे पहुंचने वाली एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। हालांकि इसको लेकर कोई भी रेलवे का अधिकारी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। स्टेशन पर सर्तकता बरती जा रही है।

विज्ञापन


दिल्ली के नजदीक दादरी स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के आरक्षण काउंटर को सवेरे से ही बंद कर दिया गया था। काउंटर पर आरक्षण नहीं होने को लेकर सूचना चस्पा कर दी गई। किसी भी स्थान का आरक्षण नहीं किया जा रहा है। 

शुक्रवार रात में प्रयागराज से दादरी आने वाले स्पेशन ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। उसके सवेरे नहीं पहुंचने की सूचना है। वहीं दादरी स्टेशन से दिल्ली की और जाने वाले लोकल ट्रेनों को भी अभी रद्द नहीं किया है। उनको भी रोकने को लेकर विचार विमर्स चल रहा है। हालांकि दादरी स्टेशन पर आरपीएफ और रेलवे पुलिस नजर जमाए है। स्टेशन मास्टर हेमंत कुमार का कहना है कि अभी गेट बंद नहीं किया गया है। न ही यात्रियों को रोका जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें