फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पांचवीं तक के छात्रों की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में, स्कूलों को तत्काल आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्रैप-3 लागू होने के बाद बीएसए ने सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों को जारी किए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर में कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत स्कूलों में विद्यार्थियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पढ़ाई की सुविधा दी जाएगी। हालांकि, जिन विद्यालयों में ऑनलाइन शिक्षण की सुविधा उपलब्ध है, वहीं इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) राहुल पंवार ने जिले के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व प्रबंधकों को तत्काल प्रभाव से निर्देशों का पालन करने को कहा है। उन्होंने कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों के लिए हाइब्रिड मोड में शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों को विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए ऑनलाइन कक्षाओं की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा गया है। बीएसए ने बताया कि यह निर्देश वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ओर से छह नवंबर को जारी आदेश के बाद दिए गए हैं। आयोग ने दिल्ली-एनसीआर के दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों के लिए हाइब्रिड मोड में शिक्षण व्यवस्था लागू करने का प्रावधान किया है। बीएसए ने सभी विद्यालयों को आदेश का सख्ती से पालन करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें