नोएडा। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल छीनने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से तीन मोबाइल व चाकू बरामद किया गया है। एसीपी स्वतंत्र सिंह का कहना है कि कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस की टीम बृहस्पतिवार को सेक्टर-57 में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान दो संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया। तब एक संदिग्ध को पीछा करते हुए पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी की पहचान मिर्जापुर के हीरापुर गांव निवासी समीर उर्फ अंशुल द्विवेदी के रूप में हुई है। वह सेक्टर-63 छिजारसी गांव में किराये पर रहता है। एसीपी ने बताया कि आरोपी अपने साथियों के साथ राह चलते लोगों से मोबाइल छीनता था। ब्यूरो