निर्माणाधीन मकान में बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के विस्फोटक रसायनों को खुले में रखा गया था। गर्मी या हल्की सी चिंगारी से भी भारी विस्फोट हो सकता था। अगर पुलिस कार्रवाई न करती तो बड़ा हादसा हो सकता था। दीपावली जैसे त्योहार से पहले इस तरह की अवैध गतिविधियां तेजी से बढ़ जाती हैं। ऐसे में पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। अवैध पटाखा फैक्ट्री या गोदाम की सूचना मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। लोगों से भी अपील है कि वह बिना लाइसेंस पटाखे बनाने या बेचने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
भारी मात्रा में रासायनिक पाउडर और उपकरण बरामद
पुलिस की टीम ने फैक्ट्री की तलाशी ली तो वहां से विस्फोटक सामग्री का जखीरा मिला। इनमें 1004 किलोग्राम तैयार पटाखे (अनार), 100 बोरी अधबनी नलकी पटाखे, 53.6 किलो मैग्नीशियम पाउडर, 74.8 किलो स्मैक लेस पाउडर, 68.4 किलो कटन पाउडर, 37.9 किलो टीआई पाउडर और 29.4 किलो सिल्लीकेट समेत कई खतरनाक रसायन शामिल हैं।
इसके अलावा गोंद, पीओपी, फेविकॉल, डब्ल्यू पाउडर, लाल मिट्टी और पैकिंग में प्रयोग होने वाली गत्ते की बोरियां व टेप भी बड़ी मात्रा में मिले। मौके से पुलिस ने छह दाब मशीनें, एक इलेक्ट्रॉनिक दाब मशीन मोटर, एक स्प्रे मशीन, एक इलेक्ट्रिक कांटा, हथौड़ियां, टेप कटर, मिसल, धुरमुट और डेटोनेटर तार के बंडल बरामद किए। इसके साथ ही फैक्ट्री में उपयोग किए जा रहे ड्रम, प्लास्टिक टब, क्रेट, मूढा और पटली भी जब्त की गईं।