फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flood: बाढ़ में फंसी नौ माह की गर्भवती महिला के लिए मसीहा बनी एनडीआरएफ, रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

Sun, 07 Sep 2025 11:15 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रबूपुरा।

सार

पुलिस ने बताया कि हरियाणा के शेखपुरा गांव निवासी महिला संगीता नौ माह की गर्भवती है। वो इलाज कराने गौतमबुद्ध नगर आती है। जिले में आने के दौरान वो चंडीगढ़ गांव के पास बाढ़ के पानी में फंस गई। 
विज्ञापन
एनडीआरएफ ने किया गर्भवती महिला का रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली रबूपुरा पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम के साथ मिलकर चंडीगढ़ गांव के पास से एक नौ माह की गर्भवती महिला को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया। महिला हरियाणा के एक गांव की रहने वाली है। वो इलाज कराने जिले में आती है, लेकिन बाढ़ में फंस गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही महिला की मदद की। वहीं पुलिस व एनडीआरएफ की टीम ने 20 से अधिक लोगों को भी रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि हरियाणा के शेखपुरा गांव निवासी महिला संगीता नौ माह की गर्भवती है। वो इलाज कराने गौतमबुद्ध नगर आती है। जिले में आने के दौरान वो चंडीगढ़ गांव के पास बाढ़ के पानी में फंस गई। उन्होंने परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस तक खबर पहुंची तो पुलिस बल एनडीआरएफ के साथ तत्काल मौके पर पहुंचा। महिला को वहां से रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बाढ़ में फंसे 20 से अधिक लोगों को भी रेस्क्यू किया गया है। उनको भाईपुरा मंदिर के पीछे बने शरणालय में रोका गया है। वहां पुलिस ने उनके खाने पीने का इंतजाम किया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वो डूब क्षेत्र में न जाएं। आदेशों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें