फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हाईकोर्ट के आदेश पर ध्वस्त किया अवैध निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

यमुना सिटी के रबूपुरा थाना क्षेत्र के कानपुर का मामला
यमुना सिटी। यमुना सिटी के रबूपुरा थाना क्षेत्र के गांव कानपुर में शनिवार को अवैध निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर चला। हाईकोर्ट के आदेश के बाद नायब तहसीलदार की मौजूदगी में प्रशासन की टीम ने पुलिस व पीएसी की मौजूदगी में अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया।
गांव के व्यक्ति ने अपने मकान के बाहर अवैध रूप से चबूतरे का निर्माण करा लिया था। लोगों की शिकायत पर जब प्रशासन की टीम कार्रवाई करने पहुंची थी तो आरोपी हाईकोर्ट चला गया। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर प्रशासन की कार्रवाई रुक गई। हाईकोर्ट में लंबे समय से मामला विचाराधीन रहने के बाद बीते दिनों निर्माण को अवैध मानते हुए कोर्ट ने याचिका को निरस्त कर दिया। इसके बाद शनिवार को चबूतरे को ध्वस्त किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कानपुर में नाली के ऊपर अवैध रूप से चबूतरे का निर्माण कराया गया था। न्यायालय का फैसला आने के बाद पुलिस बल के साथ अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया गया है। इसके साथ ही ग्रामीणों को हिदायत दी गई है कि वह दुबारा ऐसा न करें। -दुर्गेश सिंह, उप जिलाधिकारी जेवर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें