फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो जेसीबी मशीनों से 30 मिनट में ढहाया मंदिर की भूमि पर बना अवैध मजार

Sat, 13 Sep 2025 01:07 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार तड़के पांच बजे प्रशासन ने पुलिस फोर्स के साथ मिलकर किया ध्वस्त
विज्ञापन




काशीपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम कचनाल गुसाईं में मंदिर की भूमि पर अवैध रूप से निर्मित मजार को प्रशासन ने भारी पुलिस फोर्स के साथ शुक्रवार तड़के ध्वस्त कर दिया। 27 अगस्त को मामले में नोटिस जारी किया गया था। मजार के ध्वस्तीकरण के दौरान किसी ने कोई विरोध नहीं किया। प्रशासन ने 30 मिनट में इसे गिरवा दिया।

न्यायालय परगना मजिस्ट्रेट अभय प्रताप सिंह ने बताया कि भारतीय सुरक्षा संहिता उत्तराखंड सरकार बनाम महबूब मजार प्रबंधक स्थित ग्राम कचनाल गुसाईं को 27 अगस्त 2025 को नोटिस जारी किया गया था। इसमें ग्राम कचनाल गुसाईं के खसरा संख्या 79 रकबा 0.202 हेक्टेयर पर मजार से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था। 15 दिन गुजरने के बाद भी मजार प्रबंधक महबूब ने जवाब नहीं दिया। प्रशासन ने 11 सितंबर की शाम निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले यहां ग्राम देवता का मंदिर हुआ करता था जिसे बाद में मजार का रूप दे दिया गया।
विज्ञापन




एसडीएम अभय प्रताप सिंह शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे भारी पुलिस बल के साथ ग्राम कचनाल गुसाईं पहुंचे। प्रशासनिक टीम ने दो जेसीबी से संरचना को ध्वस्त कर मलबा सम्मानपूर्वक हटवा दिया। अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि कार्रवाई विधि सम्मत की गई है। किसी प्रकार का विरोध नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि राजस्व अभिलेखों में यह भूमि मंदिर के नाम दर्ज थी। इस पर मजार का निर्माण अवैध रूप से किया गया था।
बताया राज्य में अब तक लगभग 553 अवैध धार्मिक संरचनाओं को ध्वस्त कर नौ हजार एकड़ भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। टीम में तहसीलदार पंकज चंदोला, सहायक नगर आयुक्त कमल मेहता, सीओ दीपक सिंह, कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी, आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन रौतेला व कुंडा थाना प्रभारी रवि सैनी, पटवारी गौरव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

छह महीने में 10 अवैध मजार ध्वस्त

प्रशासन ने लगभग छह महीने में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाए गए 10 अवैध मजारों को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया। तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि काशीपुर तहसील क्षेत्र में बीते छह महीने में ग्राम पच्चावाला में छह, ग्राम ढकिया, मालवा फार्म व ग्राम बैलजुड़ी में सरकारी भूमि पर अवैध मजारों को ध्वस्त किया जा चुका है। प्रशासन अब तक 10 मजारों को ध्वस्त कर चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें