फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में स्वच्छ वायु के लिए तकनीकी सहयोग देगी आईआईटी दिल्ली

विज्ञापन
समझौते पर हस्ताक्षर करते अधिकारी
विज्ञापन
नोएडा। दिल्ली में शुक्रवार को वन पर्यावरण और जलवायु मंत्री प्रकाश जावडेकर की उपस्थिति में नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नोएडा शहर को स्वच्छ वायु प्रदान कराने के लिए प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और आईआईटी दिल्ली के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते के तहत नोएडा शहर की जिम्मेदारी आईआईटी दिल्ली को दी गई है। आईआईटी शहर में स्वच्छ वायु के लिए तकनीकी सहयोग देगी।
विज्ञापन

प्राधिकरण के एसीईओ प्रवीण कुमार मिश्र, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी प्रवीण कुमार और आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर सागनि डे के बीच केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। इस दौरान देश के नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम में चिह्नित 120 शहरों के एमओयू वर्चुअल बैठक के जरिये हस्ताक्षर किए गए।
कार्यक्रम में कई मंत्री, अधिकारी व पर्यावरण मंत्रालय के सभागार में भारत सरकार के सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, संयुक्त सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, अध्यक्ष केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दिल्ली, मेयर गाजियाबाद, सदस्य सचिव केंद्रीय नियंत्रण प्रदूषण बोर्ड दिल्ली, नगर आयुक्त गाजियाबाद, क्षेत्रीय अधिकारी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड गाजियाबाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें