फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आईआईटी ने प्राधिकरण से मांगी ट्रैफिक डायवर्जन प्लान की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी ने प्राधिकरण से मांगी ट्रैफिक डायवर्जन प्लान की जानकारी
विज्ञापन

-एक्सप्रेस-वे पर सुल्तानपुर व झट्टा गांव के सामने बनने हैं दो नए अंडरपास, एक्सप्रेस-वे पर 26-26 दिन के लिए रोका जाएगा ट्रैफिक
माई सिटी रिपोर्टर,
नोएडा। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस-वे पर प्रस्तावित झट्टा व सुल्तानपुर गांव के सामने दो नए अंडरपास का निर्माण सड़क काट कर होगा। इस दौरान एक्सप्रेस-वे ग्रेनो की तरफ जाने वाली और नोएडा की तरफ आने वाली सड़क का ट्रैफिक सर्विस रोड पर उतारा जाएगा। अभी जो अनुमान है उसके हिसाब से एक अंडरपास में दोनों छोर पर अलग-अलग 26-26 दिन एक्सप्रेस-वे पर यह ट्रैफिक डायवर्जन होगा। नोएडा प्राधिकरण की तरफ से दोनों अंडरपास की डिटेल्ड प्रॉजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) परीक्षण के लिए आईआईटी दिल्ली को भेजी गई थी। आईआईटी ने प्राधिकरण से ट्रैफिक डायवर्जन प्लान की जानकारी मांगी है। इसके साथ ही कुछ और तकनीकी सवाल निर्माण से जुड़े किए हैं। अब प्राधिकरण इनका जवाब भेजने की तैयारी कर रहा है। आईआईटी की मंजूरी के बाद दोनों अंडरपास का टेंडर जारी कर प्राधिकरण निर्माण एजेंसी का चयन करेगी।
प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया, नए अंडरपास बनाने के लिए तकनीक बदलेगी। वर्ष-2020 के बाद एक्सप्रेस-वे पर कोंडली, एडवंट और सेक्टर-96 अंडरपास बॉक्श पुशिंग तकनीक पर नोएडा प्राधिकरण ने बनवाए थे। इनमें निर्माण के दौरान लगातार एक्सप्रेस-वे की सड़क धंसने की समस्याएं सामने आई थीं। इसलिए अबकी बार झट्टा व सुल्तानपुर अंडरपास के लिए डायाफ्राम तकनीक का चयन किया गया है। इसमें बगैर खुदाई के पहले डायाफ्राम वॉल बनाई जाएगी। फिर दो तरफ जमीन के अंदर दीवार बनाकर उसके ऊपर अंडरपास की छत ढाल दी जाएगी। इसके सूख कर मजबूत होने में करीब 26 दिन का समय लगेगा। फिर सड़क बनाकर ऊपर ट्रैफिक खोल दिया जाएगा। प्राधिकरण के इंजीनियरों के मुताबिक अंडरपास का काम टुकड़ों में होगा। पहले चरण में दोनों छोर पर सर्विस रोड से जुड़ा ढांचा तैयार किया जाएगा। फिर एक्सप्रेस-वे की एक-एक सड़क पर अंडरपास का ढांचा बनाया जाएगा ताकि दोनों तरफ एक साथ ट्रैफिक डायवर्जन न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ कई सेक्टर व गांव की राह आसान होगी-

झट्टा और सुल्तानपुर अंडरपास बन जाने से एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ के कई सेक्टर व गांवों की राह आसान व सीधी होगी। झट्टा अंडरपास सेक्टर-145, 146 और सेक्टर-155, 159 के बीच बनाया जाना है। इसकी लागत करीब 131 करोड़ रुपये अनुमानित हुई है। वहीं, दूसरा अंडरपास सुल्तानपुर गांव के सामने सेक्टर-128, 129, 132 व सेक्टर-108 के बीच बनाया जाना है। इस अंडरपास की लागत 106 करोड़ रुपये है। दोनों ही अंडरपास की डीपीआर डिम्स एजेंसी से तैयार करवाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें