फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इलेक्ट्राॅनिक सिटी मेट्रो स्टेशन पर बन रहा रिवर्सल प्लेटफार्म, बढ़ेंगे मेट्रो के फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
इलेक्ट्राॅनिक सिटी मेट्रो स्टेशन पर बन रहा रिवर्सल प्लेटफार्म, बढ़ेंगे मेट्रो के फेरे
विज्ञापन



फोटो हैं।

-दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने काम शुरू करवाया, अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक पूरा कराने का लक्ष्य

-मई से उपयोग में लाया जा सकेगा, 140 मीटर लंबा होगा ट्रैक
माई सिटी रिपोर्टर,

नोएडा। शहर में ब्लू लाइन के अंतिम मेट्रो स्टेशन इलेक्ट्राॅनिक सिटी पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन रिवर्सल प्लेटफार्म बनवा रहा है। इसके लिए मेट्रो स्टेशन व नेशनल हाईवे-24 के बीच नया ट्रैक बनाया जाएगा। इस ट्रैक के जरिए यहां पहुंचने वाली मेट्रो ट्रेन वापसी के लिए आसानी से मुड़कर उसी प्लेटफार्म पर लगाई जा सकेगी। साथ ही दूसरे प्लेटफार्म पर भी आसानी से पहुंच जाएगी। इससे अभी मेट्रो ट्रेन का प्लेटफार्म बदलने में लगने वाला समय बचेगा। इस समय की बचत का उपयोग मेट्रो कॉरपोरेशन ट्रेन के फेरे बढ़ाने के लिए कर सकेगा। वहीं, यांत्रियों को भी सहूलियत होगी। मेट्रो कॉरपोरेशन की तरफ से बताया गया कि यह ट्रैक करीब 140 मीटर लंबा होगा। अप्रैल के अंत में इसका निर्माण पूरा कर मई से उपयोग शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

इलेक्ट्राॅनिक सिटी मेट्रो स्टेशन ब्लू लाइन का मौजूदा समय में टर्मिनल स्टेशन है। यहां पर नोएडा के सेक्टर-62, 63 के संस्थानों में नौकरी के लिए आने वाले लोग व गाजियाबाद की बड़ी आबादी मेट्रो से जुड़ती है। इसके साथ ही नेशनल हाईवे पर बस के जरिए आने वाले लोग जिनका गंतव्य ब्लू लाइन मेट्रो के आस-पास रहता है वह भी आते जाते हैं। सुबह और शाम के व्यस्त समय में यहां पर यात्रियों की भीड़ रहती है। अभी स्थिति यह थी कि इस स्टेशन का एक ही प्लेटफार्म नंबर-1 ज्यादातर उपयोग में आता है। मेट्रो ट्रेन पहुंचते ही अंदर बैठे यात्री उतरने की जल्दी में होते हैं। वहीं, यहां से फिर दिल्ली की तरफ बाकी स्टेशन पर जाने के लिए प्लेटफार्म पर खड़े यात्री चढ़ने की जल्दी में रहते हैं। रिवर्सल प्लेटफार्म बन जाने से यहां पर आने वाली मेट्रो ट्रेन एक प्लेटफार्म पर यात्रियों को उतारकर आगे बढ़कर दूसरे प्लेटफार्म पर लग जाया करेगी। नया ट्रैक बनाने के लिए दो पिलर बनवाए जाने हैं। एक पिलर यहां नेशनल हाईवे के किनारे पहले से बना हुआ था। दूसरा पिलर नेशनल हाईवे के दूसरे छोर पर बनाया जा रहा है। इसके बाद दोनों पिलर को जोड़कर ट्रैक बिछाया जाएगा। नोएडा की सीमा में ब्लू लाइन मेट्रो के 12 स्टेशन हैं। इनमें बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन भी टर्मिनल व मजेंटा लाइन का इंटरचेंज स्टेशन है। लेकिन वहां पर भी अभी रिवर्सल प्लेटफार्म नहीं बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें