फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पीएनजी है तो छोड़नी पड़ेगी एलपीजी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने जारी की अपील, कहा- करना होगा नियमों का पालन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। प्रशासन ने पीएनजी और एलपीजी कनेक्शन को लेकर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की अधिसूचना को जिले में लागू कर दिया है। लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास पीएनजी और एलपीजी दोनों कनेक्शन हैं तो उनको एलपीजी कनेक्शन को छोड़ना होगा। इस नियम का पालन करना होगा। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

अफसरों ने बताया कि जिले में एलपीजी गैस के करीब 10 लाख उपभोक्ता हैं जबकि पीएनजी के सवा चार लाख उपभोक्ता है। इनमें काफी उपभोक्ता ऐसे है, जिनके पास पीएनजी और एलपीजी कनेक्शन दोनों हैं। केंद्र सरकार ने एलपीजी कनेक्शन को छोड़ने का आदेश दिया था लेकिन जिले में ऐसा नहीं हो सका है। बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के पास दोनों कनेक्शन हैं। वे पीएनजी के साथ एलपीजी सिलिंडर भी ले रहे हैं। इस पर अब उनको एलपीजी कनेक्शन छोड़ना होगा। इसकी अधिसूचना 14 मार्च को जारी हो चुकी है। अब जिले में भी सख्ती के साथ इसका पालन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि तत्काल प्रभाव से इसका पालन करना होगा। अगर ऐसा नहीं किया तो फिर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सभी तेल व गैस कंपनियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें