फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घोटालों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। जय हो एक सामाजिक संस्था ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जिला अस्पताल और दादरी सीएचसी से जुड़े तीन बड़े घोटालों को उजागर किया है। मामलों की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषी अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

जय हो एक सामाजिक संस्था के संस्थापक संयोजक कपिल शर्मा एडवोकेट ने कहा कि जिला अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए मानव उपयोग के बजाय वेटरनरी (पशु उपयोग) सिरिंज की खरीद का मामला सामने आया है। यह न केवल लापरवाही बल्कि सीधे-सीधे मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ है। दादरी सीएचसी से लेकर जिला अस्पताल तक 71 हजार रुपये लेकर फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनाने का संगठित नेटवर्क उजागर हुआ है। आम जनता के जीवन और न्याय दोनों के साथ खिलवाड़ है। उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें