फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बारिश में जलभराव हुआ तो वर्क सर्कल प्रभारी होंगे जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
-नाला सफाई में देरी पर नोएडा प्राधिकरण की इंजीनियरों पर सख्ती, ओएसडी ने चेतावनी पत्र किया जारी
विज्ञापन


-दोनों जीएम से जल्द टेंडर कराने और नाला सफाई का काम पूरा करने के लिए कहा गया, निगरानी भी होगी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शहर में मानसून से पहले नाला सफाई की तैयारी में देरी पर नोएडा प्राधिकरण में आधिकारिक स्तर पर सख्ती जताई है। प्राधिकरण के ओएसडी क्रांति शेखर सिंह ने सभी 10 वर्क सर्कल के लिए चेतावनी पत्र जारी किया है। इसमें कहा कि नाला सफाई न होने पर अगर जलभराव हुआ तो उस क्षेत्र का वर्क सर्कल प्रभारी इंजीनियर जिम्मेदार होगा। प्राधिकरण वर्क सर्कल प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करेगा। यह कार्रवाई निलंबन की शासन से सिफारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन

ओएसडी ने सोमवार को दोनों जीएम से नाला सफाई की तैयारी को लेकर जानकारी ली। लेकिन वर्क सर्कल 1 से 5 और 5 से 10 तक जारी होने वाले टेंडर की तैयारियां अधूरी मिलीं। कुछ वर्क सर्कल से अभी गिनती के टेंडर जारी किए हैं। इस पर ओएसडी ने नाराजगी जताई। दोनों जीएम से अपने-अपने क्षेत्र के टेंडर जल्द जारी कराने और सफाई को कहा। यह भी कहा कि सफाई के दौरान निगरानी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें